दिल्ली 8 सितम्बर 2021(निक सामाजिक) हिम सामाजिक संगठन ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए एक नई टीम का गठन किया है । जिसमे लगभग सभी सदस्यों के पदों में बदलाव कर संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक युवा, कर्मठ, मेहनती सदा सेवा में लगे लोगो को समाज सेवा के लिए आगे लाया गया है। संजीव के साथ युवा कुलवंत राणा को जनरल सेक्रटरी बनाया गया है उनके आने से संगठन में जोश भर गया है। संगठन ने प्रताप चंद एवम राम रतन शर्मा को जहां उपाध्यक्ष बनाया है वही वीर सिंह रियाल एवम संजय अवस्थी जैसे युवाओ को भी उपाध्यक्ष बना कर नई सोच को प्रोत्साहन दिया है।
संगठन के सचिव पद पर पंकज शर्मा जैसे युवा को जिम्मेदारी दी है पंकज हिम सामाजिक संगठन की वेबसाइट को भी देख रहे है उनके साथ संजय अवस्थी एवम अन्य साथियों को भी जोड़ा गया है। संगठन की मीडिया टीम का प्रमुख एस एस डोगरा को बनाया गया है उनको Orgnisation सेक्रटरी का पद दिया गया है। संगठन ने के के शर्मा एवम रमेश वर्मा जैसे दो युवाओ को सँयुक्त सचिव बनाया गया है वही विजय डोगरा की जनप्रतिनिधि छवि को भुनाते हुए संगठन का पब्लिक रिलेशन ऑफिसर बनाया गया है उनके साथ राकेश शर्मा एवम महेश कुमार को भी पब्लिक रिलेशन ऑफिसर बनाया गया है। किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले कोष की जिम्मेदारी एक बार पुनः दिनेश भारद्वाज के कंधों पर डाली गई है वही भारद्वाज के साथ बालक राम चौधरी जो कि कोस्ट अकाउंटेंट भी है को भी कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संस्था ने कुछ कार्यकारणी सदस्य भी बनाये है जिसमे राजेश शर्मा, बी के शर्मा ,मेघ नाथ डांडा , किरण कुमार दत्ता एवम युवा राहुल राणा जी को भी जोड़ा है ये सभी अपने क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है। संगठन ने सम्पूर्ण रूप से ऐसी टीम का गठन करने का प्रयास किया है जो मानव सेवा को समर्पित है।
संस्था ने सदैव मार्गदर्शक रहे संगठन के फाउंडर मेंबर हरि राम कश्यप को सयोजक बनाया है।